Corona in India Latest Update: भारत में कोरोना के कितने मामले हैं, कितनी मौतें हुईं?

Corona in India Latest Update: भारत में कोरोना के कितने मामले हैं, कितनी मौतें हुईं?

                                                                               (सांकेतिक तस्वीर)

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 92 लाख 96 हजार 202 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 479133 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। यह तो रहा पूरी दुनिया में कोरोना के मामलों का आंकड़ा, आइए अब जानते हैं कि भारत में कितने मामले हैं।

पढ़ें- कोरोना वैक्‍सीन पर खुशखबरी, ऑक्सफोर्ड वाली ट्रायल के लास्‍ट स्‍टेज में पहुंची

भारत में कोरोना के कुल मामले (Total cases of corona in India):

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 189463 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 285636 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 15301 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 490401 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

Special Report: महामारी के दौर में नर्सों की न करे अनदेखी सरकार

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।